Posts

Showing posts from September, 2020

Suhana Khan ने कॉलेज को याद कर शेयर की ग्लैमरस Photo, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख खान की बेटी

Image
  नई दिल्‍ली:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स के मुकाबले हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वह मुंबई में अपने परिवार के साथ घर पर ही समय बिता रही हैं. लेकिन उनकी पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि अब उन्हें कॉलेज की याद सताने लगी है. दरअसल, सुहाना खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक और उनका स्टाइल काफी लाजवाब लग रहा है.  सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम से दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक जबरदस्त लग रहा है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "याद आ रही है." वहीं, सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "ब्यूटी..." इसके साथ ही शनाया कपूर ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना...

पाकिस्‍तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

Image
  नई दिल्‍ली:  भारत लद्दाख में चीन से विवाद में उलझा है, जिसका फायदा उठाने में पाकिस्‍तान लगा हुआ है। पाकिस्‍तान लगातार जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। हालांकि भारतीय जवान लगातार उसकी साजिश को नाकाम करते हुए करारा जवाब दे रहा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था। रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।" \ उन्होंने कहा, "नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।"

बड़ी खबर LIVE: राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में डूबी नाव, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 2 शव बरामद (The big news happened in the river Chambal in Kota)

Image
राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में डूबी नाव, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 2 शव बरामद राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है। चंबल नदी में एक नाव डूब गई है। नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक दो लोगों के सव बरामद किए जा चुके हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को बचाया गया है।  

राज्यसभा से एयरक्राफ्ट संशोधन बिल पास, यात्रियों की सुरक्षा में ढील देने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना

Image
  राज्यसभा से एयरक्राफ्ट संशोधन बिल, 2020 पास हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस बिल से भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तीन विनियामक निकायों, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा कार्यालय और विमान दुर्घटना जांच कार्यालय को और ज्यादा असरदार बनाया जा सकेगा। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस बिल से देश में विमान संचालन की सुरक्षा का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह विधेयक विमान अधिनियम 1934 में संशोधन करेगा और इससे जुर्माने की राशि की अधिकतम सीमा को बढ़ाया जाएगा। अभी अधिकमत जुर्माना सीमा 10 लाख रुपये है, जिसे विधेयक में बढ़ाकर एख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा हथियार, गोला बारूद या खतरनाक वस्तुएं ले जाने या विमान की सुरक्षा को किसी भी तरह से खतरे में डालने का दोषी पाए जाने पर सजा के अलावा विधेयक में जुर्माने की राशि दस लाख रुपये थी। एयरक्राफ्ट बिल में संशोधन करके जुर्माने की राशि को दस लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। एयरक्राफ्ट संशोधन बिल का कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने विरोध किया, उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए...

पुलिस पर डॉन की फरारी का डर

Image
  रांची: राज्य पुलिस पर डॉन अनिल शर्मा की फरारी का डर बना हुआ है। झारखंड-बिहार का गैंगस्टर अनिल शर्मा अपनी मां राम सुंदरी देवी के देहांत पर पैरोल पर रांची लाया गया है। सोमवार को अनिल शर्मा ने अपनी मां का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर किया। बड़ा बेटा होने के नाते अनिल शर्मा ने मां राम सुंदरी देवी को मुखाग्नि दी। भारी सुरक्षा के बीच अनिल शर्मा पुलिस गाड़ी से स्वर्णरेखा घाट पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी को खोल दिया। हालांकि, हथकड़ी खोलने को लेकर किसी अधिकारी से इजाजत नहीं ली गई थी। स्वर्णरेखा घाट पर सिक्योरिटी टाइट इससे पूर्व ही स्वर्णरेखा घाट में चुटिया और नामकुम थाना की पुलिस मुस्तैद हो थी। पूरा स्वर्णरेखा घाट सुरक्षा घेरे में तब्दील रहा। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। फिलहाल एक दिन के पैरोल पर गैंगस्टर अनिल शर्मा दुमका जेल से भारी सुरक्षा के बीच रांची स्थित आवास देर रात लाया गया। मां को मुखाग्नि देने के बाद अनिल शर्मा को वापस दुमका जेल लाया जाएगा। इससे एक वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 2019 को गैंगस्टर अनिल शर्मा के पिता नंद...

पूर्व मंत्री लाल सिंह के घर पर सीबीआई की छापेमारी

Image
  जम्मू:   सरकारी जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के जम्मू के कठुआ में स्थित दो निवास स्थानों पर मंगलवार तड़के सीबीआई ने छापेमारी की. इस छापेमारी में सीबीआई की दो अलग-अलग टीमों ने चौधरी लाल सिंह के घर पर दबिश दी. जम्मू में सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे सीबीआई के अधिकारी तीन वाहनों में चौधरी लाल सिंह के राजबाग और कठुआ स्थित उनके दो बंगलो पर पहुंचे और वहां जांच शुरू की. गौरतलब है कि 25 जून को सीबीआई ने चौधरी लाल सिंह के एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों में प्राथमिक जांच शुरू की थी. प्राथमिक जांच में सीबीआई ने चौधरी लाल सिंह के आर बी एजुकेशनल ट्रस्ट कठुआ समेत जम्मू कश्मीर सरकार के कुछ राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया है. प्राथमिक जांच में कहा गया है कि जमीन हड़पने को लेकर कुछ फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए गए थे. गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए चौधरी लाल सिंह को पीडीपी बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था और उन्होंने 2018 में कठुआ के...

कोरोना के बाद स्‍पेन में फैला यह नया खतरनाक वायरस, अबतक 4 लोगों की मौत

Image
  नई दिल्‍ली:  दुनिया अभी भी कोरोना वायरस से लड़ रही है। कोविड-19 का अब तक कोई टीका नहीं बन पाया है, ऐसे में स्पेन को एक नई बीमारी ने जकड़ लिया है। यहां पर मच्छर से पैदा होने वाले वायरस से 4 लोगों की मौत हो गई है। वायरस को 'वेस्ट नाइल वायरस' कहा जा रहा है और सेविले में इसकी वजह से तीन लोगों की जान चली गई है। यह इलाका स्पेन के दक्षिणी प्रांत आंदालुसिया में पाया जाता है। सोमवार को कैडिज़ प्रांत में वेस्ट नाइल वायरस से एक महिला की मौत हो गई। कैडिज़ में इस वायरस से यह पहली मौत थी, जहां वेस्ट नील वायरस से 87 साल की एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में कैडिज़ में वायरस के 5 पुष्ट मामले हैं, जिसमें से 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेविले वेस्ट नाइल वायरस के प्रकोप का केंद्र बिंदु था और वर्तमान में यहां पर इसके 24 मामलों की पुष्टि हुई है। वायरस के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 70 और 77 वर्ष के दो बुजुर्ग और 85 साल की एक बुजुर्ग महिला शामिल है। सेविले में तीसरी मौत की पुष्टि के कुछ ही दिनों बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि संक्रमण ब्रिटिश...

Black Buck Poaching Case: 28 सितंबर को कोर्ट में पेश होंगे सलमान खान, जोधपुर कोर्ट ने दिया आदेश

Image
  मुंबई :-    22 साल पुराने काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में एक्टर सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्टर को जोधपुर की जिला और सेशन कोर्ट ने 28 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। सोमवार को सलमान की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई यानी 28 सितंबर को सलमान को वापस कोर्ट में हाजिर होने का फैसला सुनाया। सोमवार को सुनवाई के दौरान सलमान की तरफ से उनके वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में मौजूद थे। वहीं राजस्थान सरकार की ओर से पीपी मगाराम कोर्ट में अपना पक्ष रख रहे थे। इससे पहले, काला हिरण शिकार मामले से जुड़े एक अन्य मामले में कोर्ट में सलमान खान को राहत मिल गई है। सलमान खान पर आरोप था कि 1998 के काले हिरण शिकार मामले के दौरान उन्होंने अपने हथियार का लाइसेंस गुम हो जाने का झूठा शपथ पत्र दायर किया था। इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए सलमान पर एक अन्य केस चलाने से इंकार कर दिया। साल 1998 में सलमान खान फिल्म 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान जोधपुर पहुंचे थे। जहां उनपर कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरणो...

डासना जेल में रातभर जागा कुख्यात गैंगस्टर आशु जाट, बेटी को याद कर बार-बार रोया

Image
  12 साल से अपराध की दुनिया में कदम रख एनसीआर और दिल्ली में खौफ पैदा करने वाला आशु मुंबई में अपने भाई द्वारा बनाए गए प्लान के बाद बदायूं आदि के लोगों के साथ रहा था। जहां पर कोरोना काल के सात माह फल बेचकर ईमानदारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपये कमाए थे। गाजियाबाद के काजीपुर गांव में किसान के घर जन्मे आशू तथा भोला का दिल्ली एनसीआर में आतंक है। दोनों भाइयों ने जहां मिर्ची गैंग बनाया वहीं इनकी पत्नी, मां, सास और ससुर तक हवालात की हवा खा चुके हैं। बच्चे भी बचपन में सलाखों की पीछे रह चुके है। परंतु भोला जाट का आर्शिवाद जेल के अंदर से ही चलता रहता है। बताया गया है कि आशू 12 वीं पास है, जिसने ज्यादा कुछ हाईटेक होने की जरुरत नहीं समझी थी। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है, लेकिन जेल में बंद भोला जाट ने ही आशू को दिल्ली में हापुड़ पुलिस की 26 जनवरी को दबिश के बाद मुंबई के लिए भेज दिया था। सीओ सिटी राजेश सिंह का कहना है कि आशू को भोला जाट ने ही अपने आदमियों से कहकर मुंबई में ठिकाना कराया था। आशु जो बी गैंग चला रहा था उसका ताना बाना जंल के अंदर से भोला बुल रहा था।चंबल की तरह चल रहा था गैंग--पुलिस की...

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स बना सीपीएल चैंपियन

Image
  टारूबा, 11 सितंबर (भाषा) कप्तान कीरोन पोलार्ड की शानदार गेंदबाजी के बाद लेंडल सिमन्स और डेरेन ब्रावो के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने फाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स को आठ विकेट से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) का खिताब जीता। ट्रिनबागो के सामने 155 रन का लक्ष्य था जो उसने सिमन्स (49 गेंदों पर नाबाद 84) और ब्रावो (47 गेंदों पर नाबाद 58) के बीच तीसरे विकेट के लिये 138 रन की अटूट साझेदारी से 11 गेंद शेष रहते ही हासिल कर दिया। ट्रिनबागो को इस पूरे टूर्नामेंट में दबदबा इस कदर रहा कि उसने खिताब जीतने तक एक भी मैच नहीं गंवाया जो सीपीएल में नया रिकार्ड है। उसने खिताबी जीत अपने प्रमुख खिलाड़ी सुनील नारायण के बिना दर्ज की जिन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गयी थी। मैच का टर्निंग प्वाइंट 17वां ओवर रहा जिसे अफगानिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर जाहिर खान ने किया। इस ओवर में 23 रन बने। इससे पहले ट्रिनबागो को 24 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे लेकिन ब्रावो के दो छक्कों और सिमन्स के एक छक्के ने तस्वीर बदल दी। ऐसे में सेंट लूसिया के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज स्कॉट कूगलीन का भी अपन...

बकरी फार्म से पुलिस ने जब्त की 1300 किलो मारिजुआना ड्रग्स, कॉलेज छात्रों को बेची जा रही थी

Image
  बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को कलबुर्गी जिले में एक बकरी फार्म में जमीन के नीचे छिपाई 1300 किलोग्राम मारिजुआना (marijuana) ड्रग्स बरामद की. पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज के छात्रों को यह ड्रग्स बेच रहा था. न्यूज़ वेबसाइट द न्यूज़ मिनट के अनुसार शेषाद्रिपुरम पुलिस ने सबूतों के आधार पर कलबुर्गी जिले में एक बकरी फार्म में भारी मात्रा में मारिजुआना का पता लगाया. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. शेषाद्रिपुरम पुलिस ने कहा कि सब्जी के ट्रकों में भारी मात्रा में मारिजुआना ओडिशा से कर्नाटक लायी जा रही थी. पुलिस ने कहा कि आरोपी ड्रग्स को राज्य और महाराष्ट्र में सप्लाई कर रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार चार आरोपियों में एक बेंगलूरु का 37 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ज्ञानशेखर शामिल हैं, जो शहर में कॉलेज छात्रों को मारिजुआना बेच रहा था. विजयपुरा के 22 वर्षीय सिद्धुनाथ लावटे और 30 एकड़ प्लाट के मालिक, जिन्होंने कथित तौर पर दो अन्य आपूर्तिकर्ताओं से मारिजुआना खरीदा और इसे बेंगलुरु और मुंबई तक पहुंचाया. 30 अगस्त को एक गुप्त सूचना के आधार पर शेषाद्रिपु...

बंगाल में BJP ने की रैली, कोरोना पर दिलीप घोष ने किया ऐसा दावा

Image
  कोलकाता.  पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, जो हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, ने घोषणा की कि "कोरोना खत्म हो गया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को हुगली में एक रैली की। इस रैली में उन्होंने समर्थकों का समर्थन करते हुए यह दावा किया है। रैली में जुटी भीड़ को देखकर दिलीप घोष ने कहा कि दीदी के भाई यहां भीड़ देखकर बीमार महसूस कर रहे हैं ... कोरोना वायरस के डर से नहीं बल्कि बीजेपी के डर से! कोरोना खत्म हो गया है! दीदी व्यर्थ में तालाबंदी कर रही हैं ताकि भाजपा बैठकें और रैलियां न कर सकें। " मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को संबोधित करते हुए, बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, लेकिन दोस्तों, हम जहां भी जाते हैं, यह स्वचालित रूप से एक रैली में बदल जाता है। दिलीप घोष ने कोरोमा महामारी के बारे में यह टिप्पणी उस समय की जब भारत में 24 घंटे में 95 हजार से अधिक मामले हैं। पश्चिम बंगाल में बुधवार को 3107 नए मामले सामने आए, जबकि 53 कोरोना के मरीजों की जान चली गई। पिछले कई हफ्तों से हर दिन लगभग तीन हजार मामले बंगाल में आ रहे हैं। जिस जिले में दिलीप घोष ने अपनी सार्...

दिसंबर के बाद ही खुदरा महंगाई में आएगी गिरावट, SBI की रिपोर्ट

Image
  भारतीय स्टेट बैंक (State Bank)   की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति अब दिसंबर के बाद ही चार प्रतिशत से नीचे आएगी. रिपोर्ट के अनुसार इसमें इस समय आया उछाल कोविड के कारण आपूर्ति की कड़ियों के टूटने सरकार की ओर से की गयी भारी खरीद के चलते है. एसबीआई इकोरैप के ताजा संस्करण में कहा गया है कि अगस्त का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा सात प्रतिशत या उससे ऊपर बना रह सकता है. यह आंकड़ा सोमवार को आएगा. जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.93 फीसदी रही जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 6.93 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 3.15 प्रतिशत था. मुद्रास्फीति में यह तेजी खास कर अनाज, दाल-सब्जियों मांस-मछली के दाम बढ़ने की वजह से है. एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें लगता है कि मुद्रास्फीति का अगस्त का आंकड़ा सात प्रतिशत या उससे ऊपर रहेगा यदि तुलनात्मक आधार का प्रभाव ही इसका प्राथमिक कारण है तो मुद्रास्फीति संभवत: दिसंबर या उसके बाद ही चार प्रतिशत से नीचे दिखेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड- 19 का संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में जि...

देश में सीरो सर्वे के नतीजे जारी, मई तक कोरोना संकमित थे करीब 64 लाख लोग

Image
  नई दिल्ली.  कोरोना वायरस भारत में जबरदस्त कहर ढा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब भारत हर दिन एक लाख नए मामलों के करीब पहुंच गया है। इस बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा जारी किए गए देश भर में पहले दौर के सीरो सर्वेक्षण के परिणाम काफी आश्चर्यजनक हैं। ICMR के अनुसार, CERO के सर्वेक्षण से पता चला है कि मई तक, देश में केवल 64 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। ICMR के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर यह सीरो सर्वेक्षण 11 मई और जून के बीच किया गया था। देश के 21 राज्यों के 70 जिलों में 4,28,000 वयस्कों के नमूने लिए गए थे। यह सर्वेक्षण ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार, मई तक 0.73% वयस्क यानी 64 लाख (64,68,388) लोगों को कोरोना वायरस के संपर्क में आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा, यह भी अनुमान है कि कोरोना के हर एक मामले की पुष्टि करने के लिए RT-PCR परीक्षण द्वारा भारत में 82-130 संक्रमण थे। ICMR द्वारा जारी किए गए परिणामों से यह भी पता चला है कि कोरोना वायरस ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना प्रवेश किया था। सेरो सर्वे...

पोर्न फिल्मों का आदी था अमेरिका को दहलाने वाला लादेन, मौत से पहले इस पोर्न स्टार का देख रहा था वीडियो

Image
  इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले 9/11 को अंजाम देने वाला और अमेरिका के साथ-साथ पूरे विश्व को हिलाकर रखने वाला ओसामा बिन लादेन पोर्न फिल्मों का आशिक था। ब्लू फिल्मों की ऐसी आशिकी थी कि कई-कई दिनों तक अपने घर में बैठकर वह ब्लू फिल्में देखता था। उस खूंखार आतंकी ने आज से 19 साल पहले अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर आतंकी हमला करवाया था। उस हमले में हजारों लोगों की जान चली गई थी। आतंक की दुनिया के इस आका के व्यक्तिगत जीवन का अहम हिस्सा था पोर्न की दुनिया। तो चलिए जानते हैं कि ओसामा बिन लादेन की चहेती पोर्न स्टार कौन थी और कितना बड़ा आशिक था वो पोर्न फिल्मों का। घंटों देखता था पोर्न फिल्में दुनिया में आतंक फैलाने के अलावा जब भी लादेन को वक्त मिलता वो अपना बहुत सा समय पोर्न की नई-नई वीडियो देखने में लगाता। पोर्न फिल्मों का वो इतना बड़ा आशिक था कि उसके पास इनका बहुत बड़ा कलेक्शन था। कई खबरों में इस बात का खुलासा हुआ कि वो अपने कमरे में पोर्न से जुड़े पोस्टर और इनकी वीडियो रखता था। घंटों उस कमरे में बैठकर वो पोर्न फिल्में देखता। सनी लियोन को पसंद करता था सेक्स, पोर्न वीडियो का वो...

मास्क ना पहनने वालों पर सख्त हुई राजस्थान पुलिस, ढाई लाख लोगों का चालान काटा

Image
  राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अब राजस्थान पुलिस उन लोगों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है जो महामारी के नियम का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 2 लाख 54 हजार लोगों का चालान किया गया है, बिना मास्क के लोगों को सामान बेचने के लिए 12 हजार 640, शारीरिक दूरी नहीं रखने के लिए 3 लाख 91 हजार 181 व्यक्तियों को। पुलिस अपराध महानिदेशक श्री एमएल लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 6 लाख 60 हजार से अधिक लोगों का चालान किया गया और 9 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। 72 लाख। निषिद्ध आदेशों और संगरोध मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 3 हजार 651 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए, राजस्थान पुलिस ने अब तक 8 हजार 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। शराबबंदी और एमवी एक्ट के तहत 9 लाख 34 हजा...

Zomato ने जुटाए 1173 करोड़ रुपए, अगले साल आ सकता है IPO

Image
  नई दिल्‍ली।  ऑनलाइन खाना डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो प्राइवेट लिमिटेड ने टाइगर ग्लोबल और टेमासेक होल्डिंग्स की अनुषंगी मैकरिची इंवेस्टमेंट्स से 16 करोड़ डॉलर करीब 1,173 करोड़ रुपए) का वित्त पोषण हासिल किया है। इसमें कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3.3 अरब डॉलर आंका गया है। जोमैटो में बहुलांश हिस्सेदारी रखने वाली प्रमुख कंपनी इंफो एज ने शेयर बाजारों को इस बारे में गुरुवार को जानकारी दी। सूचना के मुताबिक जोमैटो ने टाइगर ग्लोबल से 10 करोड़ डॉलर और मैकरिची इंवेस्टमेंट्स से छह करोड़ डॉलर का प्राथमिक निवेश जुटाया है। हालांकि, इस बारे में जोमैटो की कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो का आईपीओ अगले साल आ सकता है। फाउंडर्स ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में ये जानकारी दी है। बता दें कि जोमैटो में इंफोएज की करीब 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस खबर के चलते इंफोएज में भी आज के कारोबार में एक्शन दिख सकता है। जोमैटो की मौजूदा वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर है। Zomato अगले साल की पहली छमाही में आईपीओ की अर्जी लगा सकता है। लेकिन अभी ये पक्का नहीं है कि कंपनी भारत में लिस्ट कर...

अमेरिका और भारत की पाकिस्तान को नसीहत, कहा- आतंकी समूहों के खिलाफ तुरंत करे कार्रवाई

Image
  भारत और अमेरिका ने गुरुवार को काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में  पाकिस्तान  को नसीहत दी है. यूएस-भारत ने संयुक्त बयान में कहा कि पाकिस्तान आतंकी ग्रुपों के खिलाफ तुरंत एक्शन ले और ये सुनिश्चित करे कि उसके नियत्रंण क्षेत्र में कोई भी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा रहा. अमेरिका ने इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा किए जा रहे कामों को दोहराया और तारीफ की. साथ ही अमेरिका ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं. बता दें कि इस बार ये बैठक 9-10 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की गई थी. इस बैठक में भारत की ओर से काउंटर-टेररिज्म के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी और अमेरिकी विदेश विभाग के समन्वयक नाथन ए सेल्स ने काउंटर टेररिज्म के लिए समन्वय पर चर्चा की. इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2396 में उल्लेखित महत्वपूर्ण प्रावधानों और दायित्वों को ध्यान में रखा गया. इसके अनुरूप अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की यात्रा को बाधित करने की सूचना साझा करने और अन्य कदमों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता जताई गई. अमेरिका और...

बिग बॉस 14 में एंट्री लेने से हिचकिचा रहीं निया शर्मा, शो से पीछे हटीं!

Image
  बिग बॉस 14 के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शो के अक्टूबर से शुरू होने की खबरें हैं. शो में कौन-कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इसमें एक नाम था एक्ट्रेस निया शर्मा का. हालांकि, अब खबरें हैं कि निया शर्मा अब बिग बॉस से पीछे हट गई हैं.   निया शर्मा छोड़ रहीं बिग बॉस?  पिंकविला की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस निया पहले दिन से अभी तक बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर श्योर नहीं हैं. निया शर्मा शो के फॉर्मेट को लेकर थोड़ा हिचकिचा रही हैं, जिस तरह से शो में कन्ट्रोवर्सी क्रिएट की जाती हैं. निया इस तरह की इमेज बनाने को लेकर श्योर नहीं हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि निया शर्मा शो में एंट्री लेती हैं या नहीं.   शो की थीम को लेकर भी कई तरह की खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुछ इंटरेस्टिंग देखना को मिलेगा. साथ कंटेस्टेंट लग्जरी आइटम्स का भी मजा उठा पाएंगे. क्योंकि लॉकडाउन की वजह से लोगों ने कई सारी एक्टिविटीज को मिस किया है. जैसे शॉपिंग, बाहर खाना, फिल्में देखना. अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट को लग्जरी टास्क के जरिए रियलिटी शो में इन सभी चीजों ...

यूपी: ग्रेटर नोएडा में रिटायर्ड दारोगा के बेटे का कत्ल, आरोपी दोस्त अब भी फरार

Image
  ग्रेटर नोएडा.  दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार शाम हुई युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हत्या का आरोप युवक के दोस्त समेत तीन लोगों पर लगा है. क्या है मामला? दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा शिवराज सिंह चिटैहरा गांव के निवासी हैं. मंगलवार शाम कस्बा दादरी में उनके बेटे शेर सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. शेर सिंह की हत्या काआरोप उसी के दोस्त पर लगा है. हत्या के पीछे वजह मामूली बताई जा रही है. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. बताया जा रहा है कि शेर सिंह के दोस्तों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया. शराब पीकर हुआ था विवाद अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है, वह मृतक का दोस्त ही था. शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी फिलहाल फरार च...

आज और दमदार होगी भारतीय वायु सेना, तिब्बत में चीन के एक-एक एयर बेस तक राफेल की पहुंच

Image
  फ्रांस से 29 जुलाई को भारत आए पांच राफेल लड़ाकू विमान आज औपचारिक रूप से  भारतीय वायुसेना  (IAF) में शामिल हो गए. इसके लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम हुआ था. फ्रांस से आए 5 राफेल विमानों को एयरफोर्स की '17 गोल्डन एरो स्कॉड्रन' का हिस्सा बनाया गया है. इस कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी शामिल हुईं. राफेल के भारतीय वायु सेना में शामिल होने से दुश्मनों की टेंशन बढ़ जाएगी. बता दें कि अंबाला में मौजूद राफेल ( Rafale ) अपने होम बेस से फ़ुल लोड के साथ तिब्बत में बने चीन के एयर बेस (China airbase) में कुछ मिनटों में आसानी से पहुंच सकता है. चीन के तीन महत्वपूर्ण एयर बेस हैं जिनमें होटान, काशगर और नागरी (शिखाने) शामिल हैं. वहीं राफेल के बराबरी के कोई एयरक्राफ्ट चीन की पूरी वायु सेना में नहीं है. किलोमीटर में समझें पूरे आंकड़े अंबाला से चीनी एयर बेस नागरी की हवा में दूरी 363 किलोमीटर के आसपास है. वहीं अगर लेह या श्रीनगर में ऑपरेशनल बेस के तौर पर राफेल को तैनात किया जाता है तो श्रीनगर से काशघर 6...

कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है, ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी और ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही: अबू आजमी

Image
  कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है, ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी और ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही: अबू आजमी.. टीवी चैनल से बातचीत में अबू आजमी ने कहा, 'कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है। उन्‍हें बेशर्म कहना गलत नहीं है। ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी ही, ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही। मैंने कोई गलत बात नहीं बोली जिसके लिए माफी मांगू।' अबू आजमी ने आगे कहा, 'कंगना का इस्लामिक डोमिनेशन बोलना दिल में चुभता है। वह महिला होकर कुछ भी कहेंगी? कंगना के निशाने पर मुस्लिम हैं। दरअसल कंगना बीजेपी और आरएसएस की भाषा बोल रही हैं, इसलिए उन्‍हें सिक्‍युरिटी मिली है। यहां लोग मारे जा रहे हैं लोगों को सिक्यॉरिटी नहीं मिल रही। दिल्ली की सरकार वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रही है क्योंकि वह आरएसएस की बोली बोल रही हैं। संविधान की भाषा बोली बोलनी चाहिए।' अबू आजमी से पूछा गया कि क्‍या बीएमसी का कंगना रनौत के ऑफिस को इस समय पर तोड़ना बदले की कार्रवाई नहीं है, इस पर आजमी ने बीएमसी की ही तरफदारी की। उन्‍होंने कहा, 'किसी ने शिकायत की, उस पर बीएमसी ने ऐक्शन किया। इ...

फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर, टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने की खुदकुशी

Image
  तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने खुदखुशी कर ली है। उनके फैंस और सहयोगी सितारे दुख में डूब गए। गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी आठ सितंबर को दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का भी देहांत हुआ है। फिलहाल श्रावणी के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि देवराज रेड्डी द्वारा उत्पीड़न की वजह से श्रावणी ने आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि देवराज ने श्रावणी को परेशान किया, जिसके अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मंगलवार रात करीब 10 बजे आत्महत्या की। वह हैदराबाद के एस्सार नगर पीएस मथुरा नगर में एच 56 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि अभिनेत्री के परिवार ने देवराज रेड्डी के खिलाफ एप्सरनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही श्रावणी के भाई ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है। बता दें कि श्रावणी पिछले करीब आठ साल...

Covid-19: भारत की सीरम और ऑक्सफोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू किया नई वैक्सीन का मानव परीक्षण

Image
  ऑक्सफोर्ड और भारत की सीरम ने ऑस्ट्रेलिया में नई कोविड-19 वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू किया है. दुनिया के कई देशों में परीक्षण में शामिल ऑक्सफोर्ड की ये दूसरी संभावित वैक्सीन है. ब्रिटिश फार्मा कंपनी SpyBiotech ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को डिजायन किया है. ऑस्ट्रेलिया में ऑक्सफोर्ड की नई वैक्सीन का परीक्षण ऑस्ट्रेलिया में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ब्रिटिश कंपनी की वैक्सीन का प्रथम और दूसरे चरण का मानव परीक्षण कर रही है. ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं ने 2017 में SpyBiotech के नाम से फार्मा कंपनी की शुरुआत की थी. फार्मा कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमी बिस्वास के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया आनेवाले दिनों में सैकड़ों वॉलेंटियर को परीक्षण में शामिल करनेवाली है. ब्रिटिश फार्मा कंपनी SpyBiotech ने किया है डिजायन वैक्सीन में वायरस जैसे अंश हेपेटाइटिस बी से इस्तेमाल किया गया है. ये एक बैक्टीरियल शक्तिशाली गोंद तकनीक है. जिसे अलग-अलग वैक्सीन के डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर एंटीजेन को जोड़ा जा सकता है. सुमी ने बताया कि वायरस जैसे अंश का इस्तेमाल वैक्सीन में हेपेटाइटिस बी के खिलाफ कई वर्षों से...

BMC की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई लगाम, कल फिर होगी सुनवाई

Image
  मुंबई।  कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने BMC की कार्रवाई पर रोक लगा दी है साथ ही कंगना की याचिका पर बीएमसी को कल तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। इस मामले पर कल दोपहर तीन बजे फिर से सुनवाई होगी। कंगना रनौत का ऑफिस 2020 में ही जनवरी के महीने में बनकर तैयार हुआ है। इस ऑफिस की कीमत 48 करोड़ रुपए हैं। जिसपर अचान ही बीएमसी के अधिकारियों ने एक नोटिस चिपका दिया साथ ही कंगना को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया और 24 घंटे बीत जाने के बाद ही बीएमसी कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस में तोड़-फोड़ शुरू कर दी थी। इसी के खिलाफ कंगना रनौत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले इस कार्रवाई से आहत होकर कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना वापस PoK से कर दी थी ।कंगना रनौत ने बीएमसी कर्मचारी की तोड़फोड़ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,'मैं कभी गलत नहीं थी और मेरे दुश्मन बार-बार साबित होते हैं। यही कारण है कि मेरा मुंबई अब पीओके है'। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनौत एक-एक कर बॉलीवुड इंडस्ट...

मोदी सरकार चाहती है कि किसान भूजल के लिए भुगतान करें, लेकिन इम्प्लीमेंटेशन राज्यों पर छोड़ा

Image
  नई दिल्ली:  दिप्रिंट को खबर मिली है कि राजनीतिक रूप से फैसला उल्टा न पड़ जाये इसलिए नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को भूजल का उपयोग करने के लिए भुगतान करने का फैसला राज्यों पर छोड़ किया है. उनसे आग्रह किया है कि वे न केवल अपनी मुफ्त और रियायती बिजली नीतियों की समीक्षा करें. बल्कि उपयुक्त जल मूल्य निर्धारण भी करें. भूजल को नियंत्रित करने के लिए प्राइसिंग भी फिक्स करें. ड्राफ्ट में भूजल के उपयोग को विनियमित करने के लिए दिशानिर्देशों को संशोधित किया गया है, जिसे केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने अंतिम रूप दिया है. यह राज्यों को भूजल पर अधिक निर्भरता को कम करने के लिए फसल विविधीकरण जैसी पहल के लिए जाने की सलाह देता है. भारत में, निकाले जाने वाले भूजल का भारी मात्रा में उपयोग सिंचाई क्षेत्र में किया जाता है, जो वार्षिक भूजल निष्कर्षण का 90 प्रतिशत है. मंत्रालय को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा दिसंबर 2018 में अधिसूचित पूर्व के दिशानिर्देशों के आधार पर संशोधित ग्राउंडवाटर निष्कर्षण दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार करना पड़ा था, इस आधार पर कि इसके निष्कर्षण और वाणिज्यिक प्रयोजनों...

भाजपा नेता के घर में तमंचे के बल पर लूट

Image
  बुलंदशहर:  यूपी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि आज यूपी के बुलंदशहर में बदमाश भाजपा नेता के घर मे घुसे और तमंचे के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। हालांकि भागते समय एक बदमाश को पब्लिक ने पकड़ लिया और जमकर पीटा, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका के चेयरमैन संजीव अग्रवाल अपने भाई ब्रज मोहन के साथ मोतीबाग स्थित मकान में रहते हैं। आज कुछ देर पहले बाइक सवार दो बदमाश भाजपा नेता के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर जबरन अंदर घुस गए। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती कि बदमाशों ने महिला को गन पॉइंट पर लिया और चाबी छीनकर अलमारी से लाखों रुपये का कैश बैग में भरकर फरार हो गए।3 बदमाशों के जाते ही महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये और भागते समय एक बदमाश को घर के बाहर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 8 लाख 30 हज़ार रुपये बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बदमाश का दूसरा साथी 3 लाख 70 हज़ार रुपये लेकर भागने में कामयाब रहा। बताया गया है कि बदमाश ने भा...

पटना AIIMS में कोरोना वैक्सीन ट्रायल का पहला चरण रहा सफल, नहीं हुआ कोई साइड इफेक्ट्स

Image
  नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से निजात पाने के लिए कई देश इसके वैक्सीन की खोज में लगे हुए हैं। इसी बीच बिहार से एक खुशखबरी सामने आई है। यहां दानापुर के फुलवारी शरीफ स्थित पटना एम्स में पहले चरण का कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पटना के 44 लोगों के साथ पूरे बिहार के 350 मरीजों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया। उसके बाद अब एम्स में दूसरे चरण में 50 लोगों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे चरण में 50 लोगों को दिया जाएगा डोज पहले चरण में 350 लोगों को इस वैक्सीन का डोज दिया गया था। जिसका किसी पर कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। पहले चरण के ट्रायल पूरा होने पर ठीक हुए मरीजों की रिपोर्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एम्स चिकित्सा अधीक्षक डॉ सी एम सिंह ने बताया कि दूसरे चरण का वैक्सीन का डोज 50 लोगों को दिया जाएगा लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए इन पटना एम्स की ओर से मोबाइल नंबर 94714 08832 जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी इच्छुक मरीज दूसरे चरण के परीक्षण मे...