कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है, ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी और ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही: अबू आजमी

 Kangana is targeting Muslims if you hit a stone in stagnant water the waves will hit and there will be a reaction of the queens Abu

कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है, ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी और ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही: अबू आजमी..


Kangana Ranaut

टीवी चैनल से बातचीत में अबू आजमी ने कहा, 'कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है। उन्‍हें बेशर्म कहना गलत नहीं है। ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी ही, ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही। मैंने कोई गलत बात नहीं बोली जिसके लिए माफी मांगू।'

Kangana Ranaut

अबू आजमी ने आगे कहा, 'कंगना का इस्लामिक डोमिनेशन बोलना दिल में चुभता है। वह महिला होकर कुछ भी कहेंगी? कंगना के निशाने पर मुस्लिम हैं। दरअसल कंगना बीजेपी और आरएसएस की भाषा बोल रही हैं, इसलिए उन्‍हें सिक्‍युरिटी मिली है। यहां लोग मारे जा रहे हैं लोगों को सिक्यॉरिटी नहीं मिल रही। दिल्ली की सरकार वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रही है क्योंकि वह आरएसएस की बोली बोल रही हैं। संविधान की भाषा बोली बोलनी चाहिए।'
Kangana Ranaut

अबू आजमी से पूछा गया कि क्‍या बीएमसी का कंगना रनौत के ऑफिस को इस समय पर तोड़ना बदले की कार्रवाई नहीं है, इस पर आजमी ने बीएमसी की ही तरफदारी की। उन्‍होंने कहा, 'किसी ने शिकायत की, उस पर बीएमसी ने ऐक्शन किया। इसमें उसने क्या गलत किया?' यह पूछने पर कंगना के बंगले पर ही ऐक्शन क्यों, आजमी ने कहा, मुंबई में कई गैर-कानूनी इमारते हैं। जहां भी शिकायत होती है, वहां जरूर ऐक्शन होता है।'

Kangana Ranaut कंगना रनौत के साथ विवाद में शिवसेना सांसद संजय राउत की जुबान कई बार फिसली है। कभी वह सरेआम ऑन कैमरा अपशब्द (हरामखोर) कह देते हैं, तो कभी सफाई की आड़ में बदजुबानी कर जाते हैं। कंगना रनौत को अपशब्द कहने पर संजय राउत ने सफाई दी, 'मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया। कंगना नॉटी है थोड़ी, मैंने देखे हैं उसके बयान वगैरह। अक्सर ऐसे बोलती रहती है। कंगना नॉटी गर्ल है। मेरी भाषा में मैं उसे बेईमान कहना चाह रहा था और ऐसा कहने के लिए हम उस शब्द (हरामखोर) का इस्तेमाल करते हैं।'



 


Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।