Posts

इनामी बदमाश को पकड़ने गये थाना प्रभारी अमित सोनी पर चलाई गोली

Image
  मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 10:30 बजे बेलारी गांव में इनामी बदमाश अमजद लाला को पकड़ने गए दबंग थाना प्रभारी अमित सोनी पर बदमाश ने टीआई पर की फायरिंग , लेकिन थाना प्रभारी अमित सोनी की सूझबूझ से गोली सीने के पास से निकल गई और बदमाश गोली चलाने के बाद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया  वही मंदसौर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रवाना हो गए । वह बेलारी गांव में फोर्स भेजा गया है हालांकि इस घटना में अमित सोनी को हल्की चोट आई है। अमजद लाला सीतामऊ थाने का लिस्टेड गुंडा है उस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने ईनाम भी रखा था ।

बंदूकें, ड्रग्स और वायरल कंटेंट: टिकटॉक से यूं अपना कारोबार फैला रहे हैं माफिया

Image
  मेक्सिको में सरेआम बड़े से बड़े अधिकारी, नेताओं की हत्या बेहद आम बात है. आपराधिक गतिविधियों के कारण ही यह पूरी दुनिया में कुख्यात है. इन सबके पीछे ड्रग माफियाओं का हाथ होता है. इनके पास इतने अत्याधुनिक हथियार होते हैं कि पुलिस वाले भी इनसे उलझने से डरते हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल मेक्सिको में अपराध के कई रिकॉर्ड्स टूटेंगे. दरअसल, ड्रग तस्करी से जुड़े लोग युवाओं को आकर्षित करने के लिए इन दिनों टिकटॉक का सहारा ले रहे हैं. कैसे हो रहा है टिकटॉक का इस्तेमाल? इस सोशल साइट्स पर तस्करी से जुड़े युवा अपनी आलीशान लाइफ दिखा रहे हैं, जिसमें कोई बाघ के शावक के साथ तो किसी के पास खतरनाक हथियार हैं.  वहीं कोई ड्रग्स और बख्तरबंद कारों में अपनी लग्जरी लाइफ दिखा रहा है. इसके जरिए माफिया से जुड़े लोग युवाओं को इस बिजनेस से जोड़ना चाह रहे हैं. उन्हें लगता है कि युवा उनकी लाइफस्टाइल से प्रभावित होकर इस धंधे से जुड़ेंगे. टिकटॉक पर इन वीडियोज को हजारों-लाखों में व्यूज मिल रहे हैं| ये वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो ड्रग्स माफियाओं को महिमामंडित करने वाली गतिविधियों से जुड़े...

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।

Image
रोहतक : -  गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या। कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाला कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा और नीरज बवाना की मौसी के लड़के की बुधवार को बेरी के छोछी गांव में 4 हमलावरों ने 14 गोलियां मारकर हत्या कर दी। ‌बताया जा रहा है कि हमलावर दो बाइक पर आए थे और आते ही कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तथा हमलावर मौके पर फरार हो गए।  इसी बीच शक्ति दादा गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्हें उसी समय रोहतक पीजीआई में ले जाया गया तथा इलाज के दौरान शक्ति दादा ने दम तोड़ दिया। अभी तक शक्ति दादा की हत्या के पीछे का कारण पता नहीं लग पाया है तथा शक्ति दादा की हत्या के पीछे किसका हाथ है उसका भी पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।  ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने घटना को अंजाम जब दिया जब शक्ति दादा अपने साथियों के साथ शाम 7:00 बजे गांव से बाहर वालीबॉल खेलने के लिए गया था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए तथा इस जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल...

Suhana Khan ने कॉलेज को याद कर शेयर की ग्लैमरस Photo, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख खान की बेटी

Image
  नई दिल्‍ली:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स के मुकाबले हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वह मुंबई में अपने परिवार के साथ घर पर ही समय बिता रही हैं. लेकिन उनकी पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि अब उन्हें कॉलेज की याद सताने लगी है. दरअसल, सुहाना खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक और उनका स्टाइल काफी लाजवाब लग रहा है.  सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम से दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक जबरदस्त लग रहा है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "याद आ रही है." वहीं, सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "ब्यूटी..." इसके साथ ही शनाया कपूर ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना...

पाकिस्‍तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

Image
  नई दिल्‍ली:  भारत लद्दाख में चीन से विवाद में उलझा है, जिसका फायदा उठाने में पाकिस्‍तान लगा हुआ है। पाकिस्‍तान लगातार जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। हालांकि भारतीय जवान लगातार उसकी साजिश को नाकाम करते हुए करारा जवाब दे रहा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था। रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।" \ उन्होंने कहा, "नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।"

बड़ी खबर LIVE: राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में डूबी नाव, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 2 शव बरामद (The big news happened in the river Chambal in Kota)

Image
राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में डूबी नाव, 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 2 शव बरामद राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है। चंबल नदी में एक नाव डूब गई है। नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक दो लोगों के सव बरामद किए जा चुके हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को बचाया गया है।