पाकिस्तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद
नई दिल्ली: भारत लद्दाख में चीन से विवाद में उलझा है, जिसका फायदा उठाने में पाकिस्तान लगा हुआ है। पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। हालांकि भारतीय जवान लगातार उसकी साजिश को नाकाम करते हुए करारा जवाब दे रहा है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
\
उन्होंने कहा, "नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।"

Comments
Post a Comment