इनामी बदमाश को पकड़ने गये थाना प्रभारी अमित सोनी पर चलाई गोली
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 10:30 बजे बेलारी गांव में इनामी बदमाश अमजद लाला को पकड़ने गए दबंग थाना प्रभारी अमित सोनी पर बदमाश ने टीआई पर की फायरिंग , लेकिन थाना प्रभारी अमित सोनी की सूझबूझ से गोली सीने के पास से निकल गई और बदमाश गोली चलाने के बाद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया वही मंदसौर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रवाना हो गए । वह बेलारी गांव में फोर्स भेजा गया है हालांकि इस घटना में अमित सोनी को हल्की चोट आई है। अमजद लाला सीतामऊ थाने का लिस्टेड गुंडा है उस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने ईनाम भी रखा था ।