हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या?
हरियाणा के सोनीपत जिले में कल रात को हुई घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सोनीपत जिले में सोमवार को देर रात गश्त पर निकले दो पुलिस के जवानों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस कर्मचारियों को पता लगी पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गई। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने बरोदा थाना के अंतर्गत गांव बुटाना में पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। तथा इस घटना को बदमाशों ने पुलिस चौकी के 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बुटाना चौकी में तैनात एसपीओ कप्तान व हवलदार रविंद्र सोमवार की रात को करीब 12 बजे दस्त के लिए चौकी से निकले थे। तथा इसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी तथा मौके पर घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। ...