हरसौली में शराब के ठेकेदारों के कर्मचारियों पर बदमाशों ने की फायरिंग।
अलवर :- यह घटना अलवर जिले के हरसौली गांव की है। आज सुबह 10:30 बजे हरसौली के बीबीरानी फाटक पर पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बदमाश मौके पर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Comments
Post a Comment