भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।
नई दिल्ली :- सोमवार की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल और 2 जवान शहीद हो गए। इस इलाके में पिछले 45 सालों में यह पहली बार हुआ है कि जब दोनों देशों के बीच पिछले 5 हफ्तों से टकराव की स्थिति बनी हुई थी हिंसक झड़प में दोनों तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई। चीन अधिकारियों ने भारत पर अपने क्षेत्र में घुसपैठ का आरोप लगाया है।
सूत्रों की मानें तो कल रात भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प जब हुई जब चीनी सैनिक समझौते के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान भारतीय कमांडिंग ऑफिसर पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। देखते ही देखते भारतीय और चीनी सैनिकों की कई घंटों तक हाथापाई चली। आधी रात को यह हाथापाई समाप्त हुई तथा इस दौरान एक भारतीय कमांडिंग ऑफिसर और 2 जवान शहीद हो गए। चीनी सेना के पक्ष की भी कई जाने गई और झड़प के दौरान चीनी सेना के 11 जवान घायल हुए।

Comments
Post a Comment