देखिए महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से अब तक 5664 लोगों की मौत हो चुकी है महाराष्ट्र में कुल मामले 1,16,000 के पार हो चुके हैं तथा सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के 3 पुलिस जवानों की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिस वाले संक्रमित हो चुके हैं और अभी तक कोरोनावायरस से 45 पुलिसकर्मीयो की महाराष्ट्र में मौत हो चुकी है।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई के BKC में अस्थाई कोविड अस्पताल तैयार किया गया है तथा इसके निर्माण की लागत 50 करोड़ रुपए बताई गई है। कोरोनावायरस के बढ़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से मांग कर रही है की उन्हें कोविड-19 से निपटने के लिए मिडीलेटर की आवश्यकता है और महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप है।
सूत्रों की मानें तो देश में कोरोनावायरस का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोनावायरस के 3,70,112 से ज्यादा मामले आ चुके हैं तथा अभी तक 12,357 लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments
Post a Comment