चीन से तनाव पर सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने क्या निर्देश दिया?


                              




 नई दिल्ली: गलवान घाटी में हुई भारत और चीनी सैनिकों के मध्य झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद पूरे भारत देश में चीन के प्रति आक्रोश बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि जो सैनिक हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं देश उनकी कौशल, विकास, और सूझबूझ पर अटूट विश्वास रखता है। 


बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा इस सर्वदलीय बैठक के माध्यम से मैं शहीदों के परिवारों को भी विश्वास दिलाता हूं कि पूरा देश उनके साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि जो जवान शहीद हुए हैं उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।





प्रधानमंत्री जी ने कहा कि निश्चित तौर पर चीन द्वारा LAC पर जो किया गया उससे पूरा देश आहत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि आज हमारी इतनी क्षमता है कि कोई हमारी जमीन का 1 इंच का हिसाब भी नहीं ले सकता। पीएम मोदी ने ये भी जता दिया है कि अब भारत डिफेंस के लिहाज से भी काफी मजबूत है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में फाइटर प्लेन , आधुनिक हेलीकॉप्टर  आदि पर बहुत बल दिया  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेनाएं सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है तथा हमने उन्हें यथोचित कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।