रेल मंत्रालय ने की RRB-NTPC भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, जाने कब होगा पेपर ?
नई दिल्ली : RRB-NTPC के लिए जिन विद्यार्थियों को काफी समय से इंतजार था अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक एक घोषणा में रेल मंत्रालय ने कहा कि RRB NTPC की भर्ती परीक्षा को जल्द ही आयोजित कराया जाएगा तथा एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर में परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है।
इससे पहले भी काफी बार रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को लेकर घोषणा कर चुका है लेकिन अब की बार आया कोरी जैंडर्म नंबर- 5 के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी की भर्ती परीक्षा सितंबर - अक्टूबर माह में आयोजित की जा सकती है। RRB NTPC के लिए 1.25 करोड़ से अधिक लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।
तथा कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए 1.25 करोड़ आवेदकों के लिए एक बड़े पैमाने पर परीक्षा को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। वर्तमान समय की इस कोविड-19 महामारी को देखते हुए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जैसे कि विद्यार्थियों को समूह ने बनाने देना, फेस मास्क का उपयोग करना, एक पारी का पेपर खत्म होने के बाद उस जगह को अच्छे से सैनिटाइज करना तथा इत्यादि चीजों का अच्छे से ध्यान रखना पड़ेगा। सभी आवेदकों को SMS या E-Mail के द्वारा परीक्षा की तिथि को लेकर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। तथा परीक्षा को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान ना दें

Comments
Post a Comment