हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या?
सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने बरोदा थाना के अंतर्गत गांव बुटाना में पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। तथा इस घटना को बदमाशों ने पुलिस चौकी के 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बुटाना चौकी में तैनात एसपीओ कप्तान व हवलदार रविंद्र सोमवार की रात को करीब 12 बजे दस्त के लिए चौकी से निकले थे। तथा इसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी तथा मौके पर घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एसपीओ कप्तान सिंह को 5 गोलियां लगी और हवलदार को 4 गोलियां लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या की जानकारी मंगलवार की सुबह 5:30 बजे मिली जब दोनों पुलिसकर्मियों के शव सड़क के किनारे पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उदय सिंह मीणा तथा बरोदा थाना के एसएचओ सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है तथा उन्होंने यकीन दिलाया है कि बदमाश जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे।



Comments
Post a Comment