Suhana Khan ने कॉलेज को याद कर शेयर की ग्लैमरस Photo, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख खान की बेटी
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स के मुकाबले हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वह मुंबई में अपने परिवार के साथ घर पर ही समय बिता रही हैं. लेकिन उनकी पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि अब उन्हें कॉलेज की याद सताने लगी है. दरअसल, सुहाना खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक और उनका स्टाइल काफी लाजवाब लग रहा है.
सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम से दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान का लुक जबरदस्त लग रहा है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "याद आ रही है." वहीं, सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "ब्यूटी..." इसके साथ ही शनाया कपूर ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुहाना की फोटो और वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रह चुकी हैं.


Comments
Post a Comment