भाजपा नेता के घर में तमंचे के बल पर लूट

 

बुलंदशहर: यूपी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि आज यूपी के बुलंदशहर में बदमाश भाजपा नेता के घर मे घुसे और तमंचे के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। हालांकि भागते समय एक बदमाश को पब्लिक ने पकड़ लिया और जमकर पीटा, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका के चेयरमैन संजीव अग्रवाल अपने भाई ब्रज मोहन के साथ मोतीबाग स्थित मकान में रहते हैं। आज कुछ देर पहले बाइक सवार दो बदमाश भाजपा नेता के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर जबरन अंदर घुस गए। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती कि बदमाशों ने महिला को गन पॉइंट पर लिया और चाबी छीनकर अलमारी से लाखों रुपये का कैश बैग में भरकर फरार हो गए।3



बदमाशों के जाते ही महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये और भागते समय एक बदमाश को घर के बाहर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 8 लाख 30 हज़ार रुपये बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बदमाश का दूसरा साथी 3 लाख 70 हज़ार रुपये लेकर भागने में कामयाब रहा।

बताया गया है कि बदमाश ने भागते समय हवाई फायरिंग की और हवा में लूटे गए नोट भी उड़ाए। वहीं घटना कर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश के साथ परिजनों से भी पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर सीसीटीवी खंगालने में लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।