बकरी फार्म से पुलिस ने जब्त की 1300 किलो मारिजुआना ड्रग्स, कॉलेज छात्रों को बेची जा रही थी

 

बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को कलबुर्गी जिले में एक बकरी फार्म में जमीन के नीचे छिपाई 1300 किलोग्राम मारिजुआना (marijuana) ड्रग्स बरामद की. पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज के छात्रों को यह ड्रग्स बेच रहा था. न्यूज़ वेबसाइट द न्यूज़ मिनट के अनुसार शेषाद्रिपुरम पुलिस ने सबूतों के आधार पर कलबुर्गी जिले में एक बकरी फार्म में भारी मात्रा में मारिजुआना का पता लगाया. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. शेषाद्रिपुरम पुलिस ने कहा कि सब्जी के ट्रकों में भारी मात्रा में मारिजुआना ओडिशा से कर्नाटक लायी जा रही थी. पुलिस ने कहा कि आरोपी ड्रग्स को राज्य और महाराष्ट्र में सप्लाई कर रहे थे.

रिपोर्ट के अनुसार चार आरोपियों में एक बेंगलूरु का 37 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ज्ञानशेखर शामिल हैं, जो शहर में कॉलेज छात्रों को मारिजुआना बेच रहा था. विजयपुरा के 22 वर्षीय सिद्धुनाथ लावटे और 30 एकड़ प्लाट के मालिक, जिन्होंने कथित तौर पर दो अन्य आपूर्तिकर्ताओं से मारिजुआना खरीदा और इसे बेंगलुरु और मुंबई तक पहुंचाया. 30 अगस्त को एक गुप्त सूचना के आधार पर शेषाद्रिपुरम पुलिस ने ज्ञानशेखर को गिरफ्तार किया.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अपने ऑटोरिक्शा में कथित तौर पर मारिजुआना का ला रहा था और शहर में कॉलेज के छात्रों को बेच रहा था. पुलिस का कहना है कि उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम मारिजुआना जब्त किया गया. पूछताछ में पता चला है कि ज्ञानशेखर ने कथित तौर पर सिद्धनाथ लावटे नामक 22 वर्षीय व्यक्ति से मारिजुआना खरीदा था.

पुलिस ने 6 सितंबर को सिद्धुनाथ लवाटे को गिरफ्तार किया और 200 ग्राम मारिजुआना जब्त किया. आगे की जांच में पता चला कि ये विशाल शिपमेंट या तो बीदर या कलबुर्गी से आ रहा था. सूचना के आधार पर, 8 सितंबर को पुलिस ने बीदर और कलबुर्गी के NH 50 पर 150 किलोग्राम मारिजुआना के एक शिपमेंट को पकड़ा गया. दो लोगों - नागनाथ और चंद्रकांत को गिरफ्तार किया गया, जब वे एनएच 50 टोल गेट के पास शिपमेंट पहुंचा रहे थे.


Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।