Jammu-Kashmir के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की

 


जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित तीन सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी करके शनिवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे सीमापार से शाहपुर, किरनी और डेगवार सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने सीमापार से होने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमापार से गोलाबारी और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।