पुलिस से लूट: सिपाही ने रोका तो मार दी गोली

 



बागपत, जेएनएन। पिलाना-बंथला मार्ग पर बदमाशों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया। आशंका है कि लूट का विरोध करने पर गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल सिपाही को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मेरठ के जानी थानाक्षेत्र के ग्राम डालूहेड़ा निवासी मनीष पुत्र कृष्णपाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल हैं। वह सोमवार शाम चार बजे दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहे थे। पिलाना-बंथला मार्ग पर ग्राम रोशनगढ़ के गेट के निकट बुलेट व अपाचे बाइक सवार चार बदमाशों ने उनसे मारपीट की और पिस्टल से गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे किसानों के मौके पर पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए।

सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो ई-रिक्शा से उन्हें पिलाना सीएचसी ले गए। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन सिपाही को लेकर मेरठ चले गए।


कार्यवाहक एसपी मनीष कुमार मिश्र, बागपत सीओ ओमपाल सिंह व खेकड़ा सीओ एमएस रावत मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने सिपाही से पहले मारपीट की, फिर गोली मार दी। जांच के बाद ही कारण पता चल सकेगा।



---- सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

घटना के बाद बालैनी व सिघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर तय किया कि यह घटना सिघावली अहीर थाने में दर्ज होगी।

----

प्रधानमंत्री कार्यालय में रह चुके तैनात


कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनीष प्रधानमंत्री कार्यालय समेत विभिन्न थानों में रह चुका है। मनीष की ट्रैफिक पुलिस की ट्रेनिग रविवार को ही पूरी हुई थी। यातायात पुलिस मुख्यालय से ड्यूटी स्थल की जानकारी लेकर वह घर लौट रहा था। उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।