व्यवसायी के घर डकैती के बाद हाथ-पैर बांध नाबालिग बेटी का अपहरण
मुजफ्फरपुर का मामला, कैश, जेवरात समेत 5 लाख की संपत्ति लूटी
-उग्र लोगों ने किया पथराव, पुलिस के रुख से क्षुब्ध होकर राजमार्ग पर लगाया जाम, लाठीचार्ज
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में नकाबपोश डकैतों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। किराना व्यवसायी के घर डकैती के बाद उनकी छोटी बेटी का अपहरण कर ले गया। वारदात मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के दीघरा रामपुर साह की है। लड़की की उम्र 15 साल बताई गई है।
45 मिनट तक घर में लूटपाट
व्यवसायी के घर से डकैतों ने 47 हजार रुपए, गहने और मोबाइल समेत करीब 5 लाख की संपत्ति लूट ली। भागने के दौरान फाय¨रग भी की। घर के बाहर वाले कमरे में सोए पिता को उनकी बड़ी बेटी ने वारदात की जानकारी दी। तब वे घर के अंदर पहुंचे। करीब 45 मिनट तक अपराधी घर में थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों के साथ व्यवसायी ने बाइक से कुछ दूरी तक खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला।
रोड जामकर वाहनों में तोड़फोड़
सदर थाने की रात्रि गश्ती पदाधिकारी ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस यह कहकर चली गई कि सुबह में थाना पर आकर आवेदन दे दीजिएगा। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जनाक्रोश देख लौट गई। उस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। अनियंत्रित स्थिति और जाम की सूचना पर एसडीओ (पूर्वी) डॉ। कुंदन कुमार और नगर डीएसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। अंतत: पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हटाया। करीब पांच घंटे तक रोड जाम रहा।
अपहृता के पिता के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही ठोस परिणाम सामने आएंगे।

Comments
Post a Comment