चीनी विदेश मंत्री से बैठक के बाद, भारत बोला- 'अखण्डता' और 'संप्रभुता' से नहीं करेंगे समझौते
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शुक्रवार को भारत-चीन (India China Clash) के बीच हुई बैठक के बाद भारत ने कहा है कि चीन के साथ क्षेत्रीय 'अखण्डता' और 'संप्रभुता' को क साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जब तक सीमा पर यथास्थिति बहाल नहीं की जाती तब तक समान्य रुप से व्यापार नहीं हो सकता।
40 साल बने ऐसे हालत
इसके अलावा भारत के विदेश सचिव हर्ष शृंगला (Harsh Shringla) ने भी कहा है कि भारत और चीन के सीमा पर इस तरह का तनाव 40 साल बाद हुआ है। इतनी साल बाद सीमा पर किसी सैनिक की जान गई है। विदेश सचिव (Foreign Secretary) का कहना है कि चीन सीमा पर यथास्थिति बदलने की कोशिश कर रहा है।
इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए
बता दें हर्ष श्रृंगला ने यह बात रुस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) और चीनी विदेश मंत्री वे फेंग की मुलाकात से पहले कही है। उन्होंने कहा है कि हमारे 20 सैनिक शहीद होने के बाद भी हम बातचीत करने के लिए तैयार है। इसे हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हम एक देश हैं इसलिए हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहेंगे

Comments
Post a Comment