नवादा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की स्पॉट डेथ, 2 की हालत नाजुक

 


NAWADA : बड़ी खबर नवादा से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.


हादसा अकबरपुर थाना इलाके के ननौरा गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति कौआकोल थाना इालके के छबैल गांव शादी के रिश्ते के लिए लड़की देखने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने बाइक में ठोकर मार दी, जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही वरिसालिगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।