sushant death case: फॉरेंसिक चीफ का दावा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गड़बड़ियां

 




नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस अब सीबीआई के पास है। ऐसे में सीबीआई (CBI) इस केस की हर उस एंगल से जांच करेगी जिससे वो इस मौत की गुत्थी को सुलझा सकेंगे। सुशांत के फांसी के फंदे से लेकर फॉरेंसिंक रिपोर्ट तक हर चीज की सीबीआई बारीकी से जांच करेगी! 




एम्स के फॉरेंसिक चीफ ने उठाए सवाल
शुरुआत से ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर उठ रहे सवालों पर एम्स के फॉरेंसिक चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता (AIIMS Forensic Chief Dr Shudhir Gupta) से सीबीआई की टीम ने बात की। इस दौरान सुधीर गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में टाइम स्टैंप नहीं है। जो काफी हैरान कर देने वाला था । उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर दूसरे कंसलेटेशन भी लेना चाहिए था जो उन लोगों ने जरूरी नहीं समझा।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हुई छेड़छाड़
सुशांत की मौत के बाद भी सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन और लैपटॉप फॉरेंसिक लैब में तुरंत नहीं पहुंचाया गया। इतना ही नहीं मौत के बाद भी एक्टर के इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ छेड़छाड़ की गई है और जांच के लिए डिवाइस फॉरेंसिक लैब पहुंचने में 24 दिनों का वक्त लग गया। इन सभी पहलुओं को देखकर लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है।



CBI ने कल नीरज, सिद्धार्थ और दीपेश के बयान में पाया था अंतर
सीबीआई ने सोमवार को भी सिद्धार्थ पठानी और नीजर से डीआरडीओ ऑफिस में पूछताछ की। सीबीआई ने जब सुशांत के कुक नीरज, स्टाफ दीपेश सावंत और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की तो नीरज, सिद्धार्थ और दीपेश के बयान में सीबीआई ने अंतर पाया है।

कूपर अस्पताल के डॉक्टर से भी की पूछताछ
इसके अलावा सीबीआई ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से पहली बार की पूछताछ की, जिसमें यूरोप ट्रिप समेत कई सवाल पूछे गए। वहीं सीबीआई ने कूपर अस्पताल के उन डॉक्टरों से भी पूछताछ की जिन्होंने सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम किया था।

14 जून को मिला था सुशांत का शव
14 जून को मुंबई में स्थित सुशांत के ब्रांदा वाले अपार्टमेंट में उनका शव मिला था। इस केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही थी लेकिन सुशांत के परिवार के पटना में एफआईआर कराने के बाद से बिहार पुलिस ने भी इस केस में जांच शुरू कर दी। इसके बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तनातनी बढ़ने लगी जिसके बाद अब आखिरकार ये केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। इसके साथ ही ईडी भी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।