SSR Case: सुशांत मामले में ड्रग एंगल आया सामने! रिया की व्हाट्सएप चैट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के केस में हो रहे आए दिन नए खुलासे से ये मामला दिन पर दिन और भी ज्यादा पेंचीदा होता जा रहा है। रिया चक्रवर्ती को लेकर अबतक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं।
अब रिया चक्रवर्ती की व्हाटसएप चैट से इसमें ड्रग एंगल भी सामने आने लगा है। जिसपर तेजी से विवाद बढ़ रहा है।
खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह केस में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच कर सकती है, क्योंकि रिया चक्रवर्ती की व्हाटसएप चैट से इस केस में ड्रग एंगल भी सामने आ सकता है।
हाल ही में रिया के कुछ चैट्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं।
एक लीडिंग टेबलाइड की खबर के मुताबिक इन चैट्स में रिया चक्रवर्ती ने कई लोगों से बात की है। वहीं रिया के वकील ने इन सारे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि रिया ने कभी भी ड्रग्स नहीं लिया।
खबरों में कहा गया है कि 17 अप्रैल को रिया को मिरांडा सुशी नाम के शख्स ने मैसेज किया था जिसमें लिखा था,'हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है। क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है।'
वहीं रिया ने 25 नवंबर 2019 को जया शाह को मैसेज में लिखा, 'कॉफी, चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो। किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा।'
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। इस केस में अबतक रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, रिया के पिता समेत सुशांत की बहन और पिता से पूछताछ की जा चुकी है।
खबरें थी कि ED ने रिया चक्रवर्ती का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है। जिसके बाद से ही इन सभी खुलासों को उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments
Post a Comment