देखिए कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त के लिए युवराज सिंह ने क्या कहा? ( See what Yuvraj Singh said for sanjay dutt who was struggling with cancer )
बॉलीवुड (Bollywood) में मुन्नाभाई एमबीबीएस खलनायक के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) लंग्स कैंसर से जूझ रहे हैं. संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें थर्ड स्टेज का एडवांस कैंसर बताया जात है. छाती में दर्द सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आठ अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. वहां उनका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ, जिसके रिपोर्ट्स नेगेटिव आए. दो दिन अस्पताल में गुजारने के बाद संजय 10 अगस्त को डिस्चार्ज होकर घर लौट आए थे. संजय दत्त को कैंसर होने की जानकारी कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया कि संजय दत्त को लंग्स कैंसर हो गया है. दो दिन पहले ही संजय दत्त को सांस लेने में परेशानी होने की वजह से मुंबई लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन, तबीयत में कुछ परेशानी है ऐसा बताकर उन्होंने कुछ समय के लिए काम से छुट्टी ले ली. इसके बाद से कई तरह की अटकलबाजी जारी थी. इसी बीच कैंसर की खबर आई.
इस बीच खबर यह भी है कि अस्पताल से वापस लौटने के बाद से ही संजू बाबा ने घोषणा कर दी है कि वे पूरी तरह से ठीक नहीं है उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है. इसके बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के सहारे बताया कि वे काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त इलाज के लिए विदेश जा सकते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि वे इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं. मेरे दोस्त परिवार के लोग मेरे साथ हैं. मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों बेकार की कयासबाजी भी न करें. आप लोगों के प्यार दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौटूंगा.

Comments
Post a Comment