Sara Ali Khan का पूल में दिखा दिलकश अंदाज, कुछ घंटे में मिले 12 लाख से ज्यादा लाइक

 


नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। सारा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में खुद की एक अलग जगह बनाई है। सारा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सारा बेहद ही अलग अंदाज में फैंस के होश उड़ाते दिख रही हैं। सारा की ये तस्वीर पूल किनारे की है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वालयर हो रही है।


एक्ट्रेस सारा अली खान की वायरल हो रही तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है। इस तस्वीर में वह पूल किनारे पोज दे रही हैं। सारा के इस लुक की फैंस जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इस फोटो में वह पिंक बिकिनी के साथ आंखों में ब्लू काजल लगाए हैं। वहीं इसके साथ ही में उन्होंने अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए ब्लू इयररिंग्स पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही हैं। खास बात ये है कि सारा की आंखों का काजल उनके फैंस का ध्यान खूब खींच रहा है।   



सारा अली खान अपनी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर  शेयर किया है। अब तक इस पर 12 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मंडे ब्लूज, ब्लू ह्यूज, काजल और कैक्टस दोनों को नहीं चुना जा सकता। इसलिए कॉफी के दौरान दोनों के साथ ही पोज कर रही हूं।'



एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में सारा के अपोजिट एक्टर वरुण धवन लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में होंगे। 




Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।