COVID-19: एसोसिएशन का फैसला, मनाली में टूरिस्ट के लिए खुलेंगे होटल

 



कुल्लू. हिमाचल की सबसे बड़ी मनाली (Manali) होटल एसोसिएशन ने देश-विदेश के पर्यटकों की पसदं मनाली में 1 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए होंटलों के द्वार खुलेंगे. मनाली (Manali) होटलियर्ज एसोशिएशन की मासिक बैठक (Meeting) में होटलियरों ने सामूहिक निर्णय लिया. बता दें कि कोरोना (Corona) काल के चलते बीते पांच माह से मनाली सहित पूरे हिमाचल (Himachal Pradesh) में होटल बंद हैं. बड़ी संख्या में इसका असर लोगों के जीवनयापन पर पड़ा है.


गाइडलाइन्स में बदलाव की मांग

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि होटलों को खोलने के संदर्भ में बैठक बुलाई गई थी, जिसके चलते आज सभी प्रतिनिधियों ने फैसला लिया है कि पहली अक्तूबर से होटलों को खोला जाए. उन्होंने इसके साथ-साथ सरकार से मांग की है कि जो एसओपी बनाया गया है, वह बडे़ होटलों को देखकर बनाया गया है, लेकिन उस एसओपी को छोटे होटल, रेस्टोरेंट, गैस्ट हाउस और होमस्टे फोलो नहीं कर पाएंगे. उनको देखते हुए एसओपी में बदलाव किया जाए, ताकि यहां पर्यटन गतिविधियां समूथ चल सके.


कोविड केयर सेंटर की जरूरतउन्होंने कहा कि जैसे ही मनाली में होटले खुलेंगे तो निश्चित तौर पर टूरिस्ट यहां आएगा ही लेकिन यहां बढ़ते टूरिस्ट को देखते हुए कोविड़ केयर सेंटर की जरूरत पड़ेगी. जबकि मनाली और इसके आसपास कोई भी कोविड केयर सैंटर नहीं है. हालांकि, पर्यटक कोविड रिपोर्ट लेकर ही आएगा लेकिन एतियातन तौर पर कोविड़ केयर सैंटर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए कोई कदम उठाए. उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए उस फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें पांच दिन की बुकिंग को कम कर दो दिन तक किया गया.


अब ये हैं नियम

हिमाचल में अब 96 घंटों के अंदर जारी हुई कोरोना रिपोर्ट मान्य होगी. इससे पहले, टूरिस्ट को 72 घण्टों के अंदर जारी हुई रिपोर्ट के साथ हिमाचल में एंट्री मिलती थी. लेकिन अब 96 घंटे कर दिए गए हैं. साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चों की टेस्ट रिपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं होगा. इसके अलावा, पांच दिन बुकिंग वाला नियम भी बदला गया है. अब सिर्फ 2 दिन की बुकिंग के साथ टूरिस्ट हिमाचल में दाखिल हो सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।