खगड़िया में गोली मारकर युवक की हत्या, शव एनएच किनारे स्थित बैसी जलकर में फेंका
खगड़िया में बदमाशों ने गोली मारकर एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को एनएच 107 के किनारे स्थित बैसी जलकर में फेंक दिया। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है।
पुलिस ने सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बैसी जलकर के निकट से युवक की लाश बरामद की। बरामद युवक की लाश की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि हत्यारों ने उसे अपने कब्जे में लेकर बाइक से रविवार की देर रात में तेलिहार गांव के निकट स्थित बैसी जलकर में लाकर सिर में निकट से एक गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में एक गोली आरपार कर जाने का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग या रुपये की लेन-देन में की गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि पुलिस दोनों विंदुओ को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments
Post a Comment