केजरीवाल ने कहा, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग न घबराएं







नई दिल्ली, 06 जुलाई - दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब पहुंचने और इसके संक्रमण के तीन हजार से अधिक लोगों के जान गंवाने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को फिर कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है ।




                                



श्री केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के मामले एक तरफ बढ़े हैं तो दूसरी ओर ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। कुल 99 हजार 444 मरीजों में 71339 कोरोना को शिकस्त देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से कहा कि गत सप्ताह की तुलना में राजधानी में कोरोना की स्थिति और अधिक सुधारी है। प्लाज्मा बैंक शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आकर प्लाज्मा दान करने की भी फिर अपील की।

श्री केजरीवाल ने कहा कि 25,000 सक्रिय कोरोना मरीजों में से 15,000 का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। मृत्यु दर में भी कमी आई है। दिल्ली में देश का पहला कोरोना प्लाज्मा बैंक खोला गया है। जांच से पता चला है कि प्लाज्मा थेरेपी कई मरीजों को ठीक करने में मदद कर सकती है।




                          



उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब रोजाना 20,000 से 24, 000 कोरोना जांच हो रही है। जून महीने का जिक्र करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि कम जांच होने पर भी प्रत्येक 100 में से 35 कोरोना पाजिटिव आती थी लेकिन अब इसकी संख्या 100 में से 11 ही हैं। अस्पतालों में करीब 5100 मरीज भर्ती हैं और करीब 10,000 बेड खाली हैं। इस समय दिल्ली में जांच और बेड की कोई दिक्कत नहीं है तथा ऐप के जरिए पता लगाया जा सकता है कि कहां कितने बेड खाली हैं।

प्लाजमा दान करने वालों की कम संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या नहीं बढ़ी तो स्टॉक में जो प्लाज्मा रखा है वह सब खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, " मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आकर प्लाज्मा दान करने के लिये आगे आएं।"

प्लाजमा दान करने के समय की तकलीफों की अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने कहा , " घबराने की कोई जरूरत नहीं है, न ही दान देने वाले को कमजोरी आएगी और न ही कोई दर्द होगा। कुछ लोगों का यह कहना है कि अपने साथ किसी को लेकर जाएंगे तो संक्रमण हो जाएगा, इस संबंध में स्पष्ट कर दूं कि आईएलबीएस एक गैर कोरोना अस्पताल है।"

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।