भारत ने कर लिया एक करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट, सबसे ज्यादा टेस्टिंग वाले 5 देशों में शामिल







Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत ने एक करोड़ लोगों की टेस्टिंग कर ली है. इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाले दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है. देश में कुल कोरोना टेस्ट की संख्या एक करोड़ 4 हजार हो गई है. सबसे ज्यादा टेस्टिंग के मामले में भारत पांचवे नंबर पर पहुंच गया है.

चीन ने की है सबसे ज्यादा टेस्टिंग

भारत से ज्यादा टेस्टिंग चीन, अमेरिका, रूस, यूके ने किया है. दुनिया में सिर्फ यही पांच देश हैं, जिन्होंने कोरोना की टेस्टिंग 1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर की है. इसमें पहले नंबर पर चीन का नाम है. चीन ने अब तक 9 करोड़ 4 लाख लोगों की टेस्टिंग की है. इसके बाद अमेरिका ने 3 करोड़ 76 लाख लोगों की टेस्टिंग की है.

भारत में एक करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग

तीसरे नंबर पर रूस का नाम शामिल है, रूस ने 2 करोड़ 10 लाख लोगों की कोरोना टेस्टिंग की है. इसके बाद चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम ने 1 करोड़ 5 लाख लोगों की टेस्टिंग की है. चीन ही ऐसा देश है, जहां से कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था. चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपना प्रकोप फैलाया है.

Coronavirus: सीनियर डॉक्टर का दर्द- बेड हैं, वेंटिलेटर हैं, लेकिन मरीजों के इलाज के लिए डॉक्‍टर नहीं

दुनियाभर में अब तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा हो गई है. इस बीमारी की चपेट में आकर अब तक 5 लाख 33 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अमेरिका में अब तक सबसे अधिक मामले 28 लाख 80 हजार 130 सामने आए हैं. अमेरिका में 1 लाख 29 हजार 906 लोगों की मौतें हो चुकी है.




संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

कोरोना संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर ब्राजील का नाम आता है. ब्राजील में 16 लाख 3 हजार 055 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहां अब तक 64,867 लोगों की कोरोना की चपेट में आकर जान गई है. इसके बाद अब तीसरे स्थान पर भारत पहुंच गया है. भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख 97 हजार 413 हो गई है. भारत में 19,693 लोगों ने कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा दी है.

कोरोना का खौफ: अभी नहीं कर पाएंगे ताजमहल का दीदार, फिलहाल बंद रहेंगी आगरा की सभी ऐतिहासिक इमारतें

भारत में टेस्टिंग के लिए हैं 1100 लैब

भारत में 786 सरकारी और 314 निजी लैब हैं, जहां पर कोरोना टेस्टिंग हो रहा है. भारत की जनसंख्या काफी ज्यादा है इसलिए टेस्टिंग की स्पीड भी तेज करने की जरूरत है. अमेरिका में कोरोना टेस्ट जितने ज्यादा हो रहे हैं, वहां कोरोना वायरस के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ भारत में स्पीड जरूर बढ़ी है लेकिन उतनी नहीं. भारत में जून में हर 100 टेस्ट पर 31 कोरोना पॉजिटिव निकल रहे थे.

Comments

Popular posts from this blog

भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प क्यों हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज कोरोना को लेकर की बड़ी घोषणा ?

कुख्यात गैंगस्टर शक्ति दादा की गोली मारकर हत्या।